साप्ताहिक विश्व आदिवासी दिवस मनाया
निवाली,6 अगस्त सोमवार (अमित ब्राह्मणे) सोमवार को सैकड़ों आदिवासी कार्यकर्त्ताओं ने विश्व आदिवासी दिवस तथा अपनी संस्कृति को लेकर अपने तय कार्यक्रम अनुसार सोमवार को विशाल रैली रेस्ट हाऊस से निकाली व तहसीलदार जेपी सोर को ज्ञापन दिया रैली में कार्यकर्ता आदिवासी संस्कृति जिंदाबाद जिंदाबाद,बिरसा मुंडा जिंदाबाद जिंदाबाद , के नारे लगाते हुए चल रहे थे रैली में सबसे आगे हाथों में संगठनों के झंडे बैनर लेकर नारे लगाते कार्यकर्ता चल रहे थेइनकेपीछेआदिवासी झूमते हुए चल रहे थे रेस्ट हाउस से रैली सेंधवा रोड, सुुभाष मार्केट ,बस स्टैंड से पुनःरेस्ट हाउस पहुंची जहां रैली का समापन हुआ पश्चात आम सभा का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ क्रांतिकारियों के पूजन से हुवा
आम सभा को संबोधित करते हुए, आदिवासी मुक्ती संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गजानंद ब्राह्मणे ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने आदिवासियों के बारे में कहा कि आदिवासी प्रकृति को पूजते है 09अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस घोषित कियालेकिनभारतमेंआदिवासियों पर अन्याय और अत्याचार बढ़ रहा है
डॉ जितेश्वर खरते ने यू एन औ क्या है और यह कैसे बना मानव अधिकार की रक्षा करना अंतरातीय कानून को नियमो की प्रकिया जुटाना व आदि जानकारीसे अवगत कराया आम सभा मे गजानन ब्राह्मणे ,विकासडावर,राजेशकनोजे ,केतराम ब्राह्मणे ,दरबार सिसोदिया ,प्रताप चौहान,अमितब्राम्हणे,हिरमलतरोले ,जितेश्वर खरते, मायाभाई सिसोदिया ,धर्मवीर ब्राह्मणे ,विजू सोलंकी , रमेश मंडलोई , जगदीश निगवाल , हेमंत पटेल, धरम सिग सेनानी तुकाराम खरते , अमरसिंग सिसोदिया ,दिनेशसोलंकी, मदनतडवे,मनीष ब्राह्मणे, पहलवान बरडे, संगठन, अपूर्व ब्राह्मणे ,कबासिंग सेनानी, पवन डावर संगठन, आमुस संगठन,अजाक्स संगठन,सरपंच सचिवसंगठन ,ओएसएस मंच ,आकाससंगठनआदिवासी समाज गण आदि उपस्थित थे कार्यक्रम के अंत में समाजजनों ने तहसीलदार जेपी सोर व थाना प्रभारी मोहन सिंह डावर को ज्ञापन दिया इस अवसर पर पुलिस व्यवस्था भी सुचारु रूप से रही
Comments
Post a Comment