भारत भृमण पर 1 लाख 11हजार किमी का संकल्प लिया
निवाली( अमित ब्राह्मणे ) निवाली भारत भृमण पर 1 लाख 11हजार किमी का संकल्प लिए सोमवार श्री परशुराम अखाड़े द्वारा 24 फरवरी राजेस्थान से प्रारम्भ हुई परशुराम रथ यात्रा शाम 4 बजे नगर निवाली पहुची जहाँ ब्राह्मण समाज निवाली द्वारा यात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया साथ समाज द्वारा वाजेपयी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में परशुराम जी के पूजन आरती कर ब्राह्मण समाज निवाली के अध्यक्ष नंदकिशोर शर्मा एव प चंद्रशेखर शुक्ला , सोनू शर्मा पानसेमल , संजय जोशी ,राजेन्द्र जोशी खेतिया द्वारा यात्रा के सयोजक आचार्य राजेश्वरजी महाराज को शाल श्रीफल से सम्मानित किया आचार्य जी ने भगवान श्री परशुराम जी के जीवन का उलेख करते हुए बताया कि वह क्रोधी नही बल्कि दिनों पर दया करने वाले एव शस्त्र शास्त्र के ज्ञाता ,अपने माता पिता के आज्ञा कारी पुत्र होनेके साथ महान अधर्म का नाश करने वाले तपश्वि थे भगवान श्री राम, श्री कृष्ण ने भी उनसे ज्ञान प्राप्त किया साथ ही साथ ही बताया कि यह
यात्रा भारत ही नही बल्कि विश्व भर में निकाली जा रही है यात्रा का उद्देश्य ब्राह्मण समाज को भारत ही नही बल्कि विदेशों में बसे ब्राह्मणों को संगठित करना एक करना हैसाथ ही उनका डेटा एकत्रित कर ब्राह्मण हेल्प लाइन की स्थापना कर एक क्रांति लाई जाएगी इस हेल्प लाइन के माध्यम से शिक्षा से लेकर रोजगार तक समाज के लिए बच्चो एव युवाओ के लिए सहायता की जाएगी
इसके बाद नगर भृमण किया भृमण के दौरान नगर के युवाओं द्वारा एव जनपद अध्यक्ष विकास डावर एव बंसल परिवार द्वारा स्वागत किया गया
इस मौके पर लोकेंद्र उपाध्याय, अक्षय वाजपेयी, राजा शर्मा , राकेश जोशी, राजेश शर्मा, दुर्गेश जोशी, रविंद्र पंडित, शीतल शर्मा निखिल व्यास , लखन पंडित, शेखर शर्मा , आदित्य व्यास, रत्नेश शर्मा गोल्डी पंडित पानसेमल से वीरेंद्र शुक्ला, दीपक वाजपेई, गणेश रावल हिमांशु शुक्ला खेतिया से संजय जोशी , जगदीश शर्मा, अशोक गर्ग, पं राजेन्द्र कुलकर्णी, मधुकर जोशी , गोविंद भंडारी,अशोक कुलकर्णी, नरेंद्र कुलकर्णी, विनोद शर्मा, बड़ी संख्या में विप्रजन एव मात्र शक्ति उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment