वैश्य समाज ग्राम संपर्क का यात्रा का भव्य स्वागत निवाली में
वैश्य समाज ग्राम संपर्क का यात्रा का भव्य स्वागत निवाली में वैश्य समाज ग्राम संपर्क यात्रा निवाली पहुंची जहां पर वैश्य समाज ने भव्य स्वागत किया .
निवाली अमित ब्राह्मणे >> ग्राम के बाहर से ही यात्रियों का ढोल बाजे के साथ पुष्प वर्षा करते हुए भव्य स्वागत किया गया। ग्राम मैं बैठक का आयोजन हुआ जिसमें यात्रियों का स्वागत समाज जनों ने किया इस अवसर पर वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष राजेश गर्ग ने वेश्य समाज जनों से चर्चा की और सभी संगठित होकर अपना कार्य करें ।इस इस अवसर पर यात्रा प्रभारी रामस्वरूप मंगल ने भी अपने उद्बोधन मैं ज्यादा से ज्यादा सदस्य को जोड़ने की अपील की। सभा के बाद नगर में वैश्य समाज ने बाइक रैली निकालकर वैश्य समाज जिंदाबाद के नारे लगाते हुए समाज एकत्र हुए इस अवसर पर निवाली वैश्य समाज से अंकुश गोयल ,पवन बंसल, संतोष गुप्ता, निलेश गुप्ता ,अखिलेश सोनी, अंतू गुप्ता, कुंदन गुप्ता, संजय गुप्ता ,अर्पित गोयल, सुरेश गुप्ता आदि समाज जन उपस्थित थे
Comments
Post a Comment